नाबालिग को भगाकर ले गया गांव का ही युवक

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माचमौर में रहने वाली एक 12 वर्षीय बालिका 28 जुलाई की रात्रि अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो गांव का रंजीत गुर्जर भी अपने घर से गायब मिला। परिजनों को संदेह है कि रंजीत ही उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने रंजीत के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।