Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समाज कोलारस द्वारा एसडीएम पाण्डेय को दी विदाई पार्टी

कोलारस
कोलारस नगर के मध्य स्थित फयूचर आई टी आई कॉलेज के संचालक आशोक शर्मा
गुरूजी के निवास स्थान पर बीते रोज रविवार को मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज
की कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारणी द्वारा
कोलारस एसडीएम आर के पाण्डेय का ग्वालियर स्थानांतरण हो जाने के बाद विदाई
समारोह भी किया गया। जिसमें नगर के ब्राह्मण समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान नवीन संगठन के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष
सहित ब्राहा्रण समाज के युवाओ की मौजूदगी में एसडीएम आरके पाण्डेय को शॉल,
श्रीफल के साथ माल्र्यापण कर वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव द्वारा श्री
पाण्डेय का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगो ने संगठन की
मजबूती के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। तथा उक्त संगठन द्वारा नये
अध्यक्ष की घोषणा की कार्यक्रम के अंत में सभी ब्राहा्रण समाज के अतिथियो
एवं सभी लोगो को शुल्प आहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!