Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने लगा दी युवक की धुनाई

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कमलपुर में चार लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मामला शराब के लिए रुपए नहीं दिए जाने का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जशरथ पुत्र धन्नू केवट (40) निवासी चंदूपहाड़ी ने बताया कि वह बीते रोज शाम के समय अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसको सज्जन केवट, रामबाबू केवट, बंटी केवट निवासी ग्र्राम मनका ने मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर उक्त युवक उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जिस पर उसने रुपए देने से मना कर दिया तो गाली-गलौंज कर लात-घूसों से मारपीट कर दी और भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने जशरथ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!