Press "Enter" to skip to content

भाजपा मंडल की पालक संयोजक एवं बूथ संयोजकों की बैठक आयोजित

शिवपुरी। पोहरी भाजपा मंडल में आज बुधवार को सोनीपुरा हनुमान मंदिर पर भाजपा पालक संयोजक एवं बूथ संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम एवं पोहरी विधायक प्रहलाद भारती उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिले से विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पालीवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हरिशंकर धाकड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम शर्मा सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बूथ प्रभारी, पालक संयोजक सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीताराम बाथम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2018 को सफल बनाने की दृष्टि से सक्रिय रहना होगा। बूथ संयोजकों की सामान्य जानकारी प्रपत्र अनुसार पूर्ण करने को कहा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि संगठन हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसके माध्यम से लगातार तीन बार सरकारें बनाकर जनता की सेवा की है। आप सिर्फ अपना बूथ जितवाए चौथी बार भाजपा सरकार फिर बनेगी। वहीं दिलीप मुगदल ने पालक संयोजक एवं बूथ के संयोजकों से बूथ समितियों की तैयारियों पर चर्चा की गई। हमारी केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के कल्याण की योजनाएं बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आवश्यकता है जनता तक उनको पहुंचाने की। कामकाज को लेकर हमें जनता के बीच में जाना है और हितग्राहियों आदि की सूची बनाकर उनके सम्मेलनों एवं सम्मान के साथ ही बूथ समितियों के माध्यम से मिशन-18 के लिए कमर कस के तैयार रहना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!