
करैरा। गत
दिवस ब्राह्मण महिला मंच की महिलाओं द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर बैठक
का आयोजन मॉडल स्कूल प्रांगण में किया गया। जिसमें आगे आनेवाले त्योहारों
पर कोन कोन से कार्यक्रम कब कब करना है निश्चित किया गया, आगामी नवरात्री
पर ब्राह्मण महिला मंच द्वारा अश्टमी के दिन डांडिया सामूहिक नृत्य का
आयोजन किया जायेगा। एवं दिसंबर माह में सास व बहुओं का मेडिकल परीक्षण हेतु
मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाना सर्वसहमति से तय किया गया। बैठक में
उपस्थित सभी का आभार व्यक्त श्रीमती पूजा शर्मा प्राचार्य मॉडल स्कूल करैरा
ने किया। बैठक में डॉ. श्वेता शर्मा जिलाध्यक्ष उपभोक्ता अधिकार संगठन
शिवपुरी, सुषमा तिवारी, शरद तिवारी पूर्व पार्षद, मनीषा शुक्ला, मनीषा
दुबे, राधा शर्मा, मालती दुबे, अनीता शर्मा, प्रेरणा दुबे, आशा भार्गव,
कांता, सीमा आदि उपस्थित रही






Be First to Comment