Press "Enter" to skip to content

गुना में हुई भूल को अब पिछोर में दूर करने की कोशिश

– पिछोर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में छपवाये गए कार्ड में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य का भी नाम

– सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा उनकी बुआ यशोधरा को भी बनाया गया है विशिष्ट अतिथि

शिवपुरी। पिछोर में 30 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शिवपुरी के जिला प्रशासन ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बुलाया है। जिला प्रशासन की ओर से इस उर नदी परियोजना के लिए जो आमंत्रण कार्ड छपवाए गए, उसमें कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है। इसके अलावा उनकी बुआ खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस कार्यक्रम में आते हैं कि नहीं।गौरतलब है कि गुना में एनएचएआई के कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके अलावा लोकार्पण पट्टिका से कांग्रेस सांसद का नाम गायब था। इस पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लाया गया था। जिस पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुना कलेक्टर पर जिम्मेदारी डालते हुए नाम पट्टिका में सांसद सिंधिया का नाम ना होने पर माफी मांगी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!