Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर चालक ने राहगीर को घायल कर दिया

Image result for ट्रैक्टर चालक राहगीर घायल

कोलारस।
जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार क्षेत्र में एक आयशर ट्रैक्टर चालक की
लापरवाही के कारण राह चलता युवक घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद
आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया लेकिन उसकी पहचान हो जाने के कारण
फरियादी ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया
है। 

थाना इंदार में फरियादी कप्तान पुत्र मातादीन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी
ग्राम देवरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी देवरी रोड़ पर उसे
आरोपी आयशर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर
फरार हो गया। 
फरियादी कप्तान द्वारा आरोपी की पहचान कर लिए जाने के कारण वह सीधा पुलिस
थाना इंदार पहुंचा और आरोपी आयशर ट्रैक्टर चालक रामकुमार पुत्र नन्हें यादव
निवासी देवरी के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया।
पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!