भैंस चराने गए युवक ने घर के पीछे फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनगढ़ में रहने वाला कल्ला उर्फ हरकन पुत्र मनीराम गुर्जर उम्र 18 वर्ष शुक्रवार को घर से भैंस चराने के लिए हांककर ले गया था। जब रात्रि तक वह घर वापस लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान घर के पीछे फांसी के फंदे पर कल्ला मृत अवस्था में लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कल्ला ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।