Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: शिवपुरी के दीपक ने बेवफा पत्नी को उतारा मौत के घाट

घूमने के बाहने पत्नी को ले गया था भोपाल में लालघाटी स्थित भूत बंगले और दिया वारदात को अंजाम

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर की रहने वाले दीपक रजक, जो पेंटर का कार्य करता है। वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी पूनम उम्र 28 वर्ष को लेकर भोपाल पहुंचा, जहां वह अपने भाई संदीप रजक के कैपिटल पेट्रोल पंप सुभाष नगर स्थित मकान पर ठहरे हुए। तीन दिनों से दीपक उसकी हत्या करने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन उसको मौका नहीं मिल रहा था, उक्त जानकारी शाहजहांनाबाद थानाप्रभारी मनीष मिश्रा के बताई। बताया जा रहा है कि दीपक की पत्नी का किसी के अफेयर था इससे दीपक उससे काफी हद तक नफरत करने लगा था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी को मारने की योजनाएं बनाने लगा। इसी के तहत वह पत्नी को लेकर गया फिर भोपाल में लालघाटी स्थित भूत बंगले के अंदर दोनों के बीच में जमकर हाथापाई हुई थी। इस दौरान दीपक ने पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, झगड़े के दौरान दीपक ने धारदार स्टेशनरी कटर से पूनम का गला काट दिया। इससे भी दीपक का मन नहीं भरा, तो उसने पहले महिला चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। उसके बाद उसके पूरे शरीर पर कटर से अनगिनत वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन युवक का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उसने लाश को पूरे बंगले में घसीटा। महिला के शव का सिर दीवार में दे मारा। फिर खून से सने हुए कपड़े बदले और पुलिस के पास जाकर सारी कहानी बयां कर दी। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर था और मेरे द्वारा लाख समझाने के बाद भी उसने अपने अवैध संबंध जारी रखे। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था, लेकिन भूत बंगले के पास खेल रहे एक किशोर ने उसको खून में सने कपड़ों में देख लिया था। इसलिए वह दोबारा भूत बंगले में गया और अपने साथ लाए कपड़े बदले और कोहेफिजा थाने पहुंच गया। उसे यह पता नहीं था कि भूतबंगला कोहेफिजा थाना क्षेत्र में नहीं शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने उसको साथ लेकर दोबारा मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया।
 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!