Press "Enter" to skip to content

बंसल लस्सी की दुकान पर मालिक-नौकर के विवाद में बीच बचाव करने पहुँचे दूसरे नौकर के साथ मारपीट

शिवपुरी। शहर के माधवचौक चौराहे पर स्थित बंसल लस्सी की दुकान पर दुकान मालिक  और उनके नौकर सफीक खान का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच में कमल कुमार ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद सफीक अपने घर चला गया और अपने भाई समीर खान को बुला लाया और इसके बाद दोनों ने कमल को अश£ील गालियाँ देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 506,34 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!