
शिवपुरी। शहर में पानी के लिए चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है और शहर को स्थायी रूप से जल संकट से मुक्त सिर्फ और सिर्फ सिंध जलावर्धन योजना की सफलता से ही किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की दिलचस्पी कम ही दिखाई दे रही है क्योंकि इस योजना को पूरा करने में जी जान से जुड़ी केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सिंध से संबंधित बैठकों एवं दौरों में साथ देने की बजाय मुन्नालाल कुशवाह दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं। सूत्रों की मानें तो नपाध्यक्ष यह नहीं चाहते कि सिंध जलावर्धन योजना का पानी शहरवासियों को मिले क्योंकि जब सिंध का पानी शहरवासियों को मिलने लगेगा तो नगरपालिका में पानी के नाम पर किया जाने वाला लाखों का धोरखधंधा बंद हो जाएगा। वर्तमान में नगरपालिका द्वारा जो टेंकर चलाए जा रहे हैं उन टेंकरों में से कई टेंकरों में बड़ी-बड़ी लगी हुई है जिनके माध्यम से दबंग लोगों के घरों पर पानी की सप्लाई की जाती है। नियमों के अनुसार नगरपालिका के टेंकरों में बड़ी लेजम की कोई जरूरत ही नहीं है, लेकिन नपाध्यक्ष अपने चेहतों को संतुष्ट करने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर शहर की जनता की प्यास नगरपालिका बुझा नहीं पा रही है।






Be First to Comment