बोर की मोटर ले गए चोर

शिवपुरी। बदरवास कस्बे में स्थित एक खेत से चोर बोर में डली हुई मोटर चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी राधेश्याम पुत्र सीताराम केवट निवासी बदरवास ने बताया कि 24 अप्रैल को रात्रि 10 बजे वह खेत पर था और उसके बोर में मोटर डली हुई थी इसके बाद वह अपने घर चला गया तथा सुबह चार बजे जब खेत पर देखा तो अज्ञात चोर बोर में डली मोटर चुरा ले गए थे।