Press "Enter" to skip to content

मानव अधिकार आयोग के प्रयास रंग लाये

अब 12.30 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इन्दौरिया ने कलेक्टर का किया आभार व्यक्त
 
शिवपुरी। म.प्र मानव अधिकार आयोग के प्रयास आखिर रंग लाये और आयोग के जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया के द्वारा इस भीषण गर्मी मे स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु कलेक्टर शिवपुरी ओ.पी.श्रीवास्तव का ध्यान आकृष्ट कराने पर उन्होने कार्यवाही कर मानवीयता का परिचय दिया और आज आदेश जारी कर स्कूल लगने की निर्धारित समय अवधि 12.30 बजे तक कर दिया।

बताना प्रासंगिक होगा कि इस बार मार्च मै ही पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है और शहर केू नामचीन स्कूल के बालक दोपहर 2 से 3 के बीच अपने घर वापस पहुंच रहे हैं। इसके कारण स्कूली बच्चों को लू लगने के साथ डिहाईड्रेशन का खतरा वना हुआ है। इस बारे मे पालकों ने व्यक्तिगत रुप से आयोग के जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया से संपर्क किया साथ ही शोसल मीडिया पर भी इस समस्या ने खासा ध्यान आकृष्ट किया। इस मामले को लेकर आलोक एम. इन्दौरिया ने कलेक्टर महोदय से रात्री मै ही संपर्क किया। कलेक्टर महोदय ने इस मामले पर सकारात्मक और मानवीय रुख अपनाते हुये आवश्यक कदम उठाने के निर्देश ए डी एम महोदय को दिये।जिला कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने मानवीय रुख अपनाते हुये आज स्कूलों के लिये आदेश जारी कर दिये जिसमें हर हालत में अधिकतम 12.30 के बाद विद्यालय शिक्षण कार्य नही कर सकेंगे। इससे बच्चों पर भीषण गर्मी से बचाव होगा और वे सुरक्षित रहेंगे। आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इन्दौरिया ने जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन का इस पहल और बच्चों के स्वास्थ्य हित में की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!