
शिवपुरी। जेएमएफसी पोहरी धीरज कुमार ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को 6 माह की सजा व 1 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी विशाल काबरा ने की।
अभियोजन के अनुसार 16 जनवरी 2017 को फरियादी दीपू अपनी बाइक प्रभुदयाल के घर के बाहर खड़ी कर गया था। तभी वहां से बाइक को पवन शर्मा चुराकर ले गया। दीपू की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां से पवन को 6 माह की सजा व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।











Be First to Comment