
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर ग्राम पवा बसई पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो जब तेंदुआ की ओर आ रहा था उसी दौरान ऑटो तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ऑटो में सवार भूपसिंह पुत्र गुट्टी आदिवासी उम्र 22 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बीजू पत्नी मुरारी आदिवासी, मुरारी पुत्र अज्जू आदिवासी उम्र 66 वर्ष, पातीराम पुत्र मुरारी आदिवासी उम्र 40 वर्ष घायल हो गए जिन्हें 108 एबुुलेंस की मदद से कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।






Be First to Comment