गांव बांरा से फसल बेचने शिवपुरी आ रहे थे ट्राली सवार
शिवपुरी। बीती रात 2 बजे सतनवाड़ा थाना अंतर्गत कंटेनर और ट्रेक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में ट्राली में सवार कृषक जंडेल उर्फ टिल्लू बघेल पुत्र रामजीत बघेल की मौत हो गई जबकि टे्रेक्टर ट्रॉली में सवार निरपत गुर्जर पुत्र पंचम गुर्जर, सियाराम बघेल पुत्र पंछीपाल, महेश जाटव पुत्र मानाराम जाटव गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर क्रमांक एमपी 07 जी 3434 को जब्त कर चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांरा निवासी कृषक निरपत गुर्जर आदि अपनी फसल बेचने के लिए कल रात ट्रेक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 07 एमए 6048 से शिवपुरी आ रहे थे। ट्रेक्टर रमेश गुर्जर चला रहा था और अन्य चार लोग ट्रेक्टर ट्रॉली में रखी चने की बोरी पर सो रहे थे। ट्रेक्टर ट्रॉली में पीछे से कंटेनर ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि घटनास्थल पर ही जंडेल बघेल की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में पूरा चना सड़क पर फैल गया। पुलिस ने कंटेनरन को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
-जवान बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़








Be First to Comment