
शिवपुरी। जिला जेल शिवपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी आर बी कुुुुमार, प्रमोद कुमार अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी, डॉ. अमर सिंह मांझी एवं श्रीमती शिखा शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी की मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया। शिविर में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी आर बी कुुुुमार के द्वारा पुरूष एवंं महिला जेल के प्रत्येक वार्ड व मैस में खाना तथा दवाखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर साफ सफाई एवंं सभी व्यवस्थायें संतोषजनक पाई गईं।





Be First to Comment