Press "Enter" to skip to content

पोहरी विधानसभा की किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

शिवपुरी। जिले की पांचों विधानसभाओं के 55 ग्राम केन्द्रों पर एक साथ 11 जुलाई को आयोजित होने वाले किसान चौपाल को लेकर आज पोहरी विधानसभा की बैठक जलमंदिर रोड स्थित राधाकृष्ण मैरिज गार्डन पोहरी में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ओमी गुरू उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे द्वारा की गई। 

बैठक का शुभारंभ भाजपा के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद भाजपा जिलामंत्री पृथ्वीराज जादौन द्वारा स्वागत भाषण दिया, वहीं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक पालीवाल एवं भाजपा जिलामंत्री जगदीश रावत द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को फसल के उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य इसी वर्ष से दिया जा रहा है, जबकि वर्ष 2022 तक सरकार द्वारा किसानों को उत्पादन का दोगुना मूल्य दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपना वादा निभाया है। खरीफ की फसल ज्वार, मक्खा, बाजरा, मूगफली, सोयाबीन, तिल, कपास सहित 14 फसलों को केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर डेढ़ गुना लागत से किसानों से खरीदा है। श्री बिरथरे ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही इन सभी योजनाओं को 11 जुलाई को हमें किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों के समक्ष रखना है। भाजपा जिलामंत्री ओमी गुरू ने कहा कि देश की आजादी के 70 साल में से 50 वर्ष तक प्रदेश व केन्द्र में कांग्रेस की सरकारें रहीं है और मप्र में 14 वर्ष से शिवराज के रूप में भाजपा की सरकार है। भाजपा के यह 14 वर्ष कांग्रेस के 50 वर्षों पर भारी पड़ेंगे। हमारी सरकार ने किसानों को बहुत कुछ किया है। अब समय है कि हम सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को उन्हें बताएं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। बैठक के अंत में किसान चौपाल के लिए 12 स्थान चिन्हित किए गए जिनमें ग्राम भानगढ़, बछौरा, डोभा, गल्थुनी, देवपुर, टोरिया, भीमलाख, गोंधरी, सतनवाड़ाकलां, इंदरगढ़, सोनर, नरौआ शामिल हैं, वहीं पोहरी विधानसभा के प्रभारी व संयोजक भी नियुक्त किए गए। बैठक में भाजपा जिलामंत्री पृथ्वीराज जादौन, जगदीश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक पालीवाल, किसान मोर्चा महामंत्री भरत धाकड़, जिलामंत्री प्रदीप त्रिवेदी, किसान मोर्चा पोहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, बैराड़ मंडल अध्यक्ष महेन्द्र यादव, सतनवाड़ा मंडल अध्यक्ष्ज्ञ प्रकाश गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंडल शुभम शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री मोहन उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण खटीक, अशोक गुर्जर, पूरन कुशवाह, प्रकाश धाकड़, रघुवीर शर्मा, जगदीश राठौर, गजेन्द्र यादव, राकेश यादव, श्रीमती रेखा बंसल, रामवरण गुर्जर, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!