Press "Enter" to skip to content

सोमवार को एसडीएम पाण्डेय की विदाई, प्रजापति ने संभाला पदभार

कोलारस
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा की बैठक के उपरान्त सोमवार की
शाम करीब 4 बजे एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डेय एवं नवान्तुक एसडीएम आर ए
प्रजापति  के वाहन एसडीएम कार्यालय में आये उसके बाद कोलारस, बदरवारस,
रन्नौद के तहसीलदार एवं नायव तहसीलदारो की आमद एक साथ एसडीएम कार्यालय में
हुई कार्यालय के बाहर करीब आधा दर्जन बाहनो की तादात के बीच एसडीएम के
चैम्बर में पहले एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डेय एसडीएम की चेयर पर बैठे उसके
बाद पदभार नावान्तुक एसडीम आर ए प्रजापति को सौंपने के बाद दोनो अधिकारियो
ने कुर्सी बदली एसडीएम का पदभार संभालने के उपरान्त तहसीलदारो के अलावा
कोलारस जेलर, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास जनपद के उपाध्यक्ष
रामवीर सिंह यादव ने एसडीएम पाण्डेय की विदाई पर माल्यार्पण एवं नावान्तुक
एसडीएम प्रजापति का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान सम्पादक द टूडे टाईम्स
हरीश भार्गव, पत्रकार राकेश शर्मा, मण्डी उपाध्यक्ष राकेश बैश्य, भाजपा
नेता गणेश धाकड, समाज सेवी मुकेश गौड, रेडक्रॉस के सचिव ब्रजेश गोयल,
कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी भार्गव, भाजपा नेता सुरेश जैन, अभिभाषक गोपाल
श्रीवास्तव, एसडीएम कार्यालय के समस्त स्टाफ ने परिचय दिया साथ ही नगर
सैनिक किशन सिंह यादव मौजूद थे। परिचय के बाद नवान्तुक एसडीएम प्रजापति को
एसडीएम पाण्डेय ने एसडीएम कार्यालय एवं निवास का निरीक्षण कराया जिसके बाद
एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डेय ग्वालियर डिप्टी कलैक्टर के रूप में सोमवार की
शाम रवाना हुये जहां आज मंगलवार को ग्वालियर में कलैक्टेड में डिप्टी
कलैक्टर के रूप में पाण्डेय पदभार संभालेगे। वहीं नवान्तुक एसडीएम प्रजापति
के पदभार संभालने के साथ ही कोलारस एसडीएम के अलावा शिवपुरी एसडीएम का भी
अतिरिक्त प्रभार शिवपुरी एसडीएम रूपेश उपाध्याय के अवकाश से लोटने तक तथा
कलैक्टर के अन्यादेश तक रहेगा। सप्ताह में कोलारस एवं शिवपुरी का प्रजापति
शिवपुरी एसडीएम एवं कोलारस एसडीएम का काम काज तीन – तीन दिन संभाल सकते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!