
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने करमाजकलां ग्राम के भ्रमण के दौरान आज उन्होंने अनुसूचित जाति की बस्ती में पहुंचकर महिलाओं के साथ चाय पी और उनकी समस्याओं को सुना तथा निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मंत्री की मन की बात जुबान पर आ गई और उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपके लिए पसीना हम बहा रहे हैं और चुनाव के समय पंजा आ जायेगा, नहीं तो सूंड हिलाते हुए हाथी आ जाएगा और बोलेगा वोट दो और हम चूहे की तरह दूर से देखते हुए रहेंगे। महिलाओं के सामने मंत्री ने नाटकीय अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने तो आ तक नीला हाथी नहीं देखा न ही मायावती को इस क्षेत्र में देखा है।







Be First to Comment