
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रोनी में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम दर्रोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे जब वह किसी काम से जा रही थी तभी दिनेश जैन की कोठी के पीछे गांव के ही रहने वाले राकेश जाटव ने पीछा करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद महिला घर आई और परिजनों को घटना के बादे में बताया तथा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।







Be First to Comment