शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अटरूनी में रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध खच्चू पुत्र ग्यारसी कुशवाह ने कल थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि विगत पाँच माह से उसके पुत्र सीताराम, राजेश और श्रीलाल उसको खाना नहीं देते और न ही उसे ओढऩे बिछाने को कपड़े देते हैं, साथ ही उसका कोई ख्याल नहीं रखते हैं। वृद्ध की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीनों पुत्रों के खिलाफ धारा 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।पिता का भरण पोषण न करने वाले तीन पुत्रों पर हुई एफआईआर

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अटरूनी में रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध खच्चू पुत्र ग्यारसी कुशवाह ने कल थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि विगत पाँच माह से उसके पुत्र सीताराम, राजेश और श्रीलाल उसको खाना नहीं देते और न ही उसे ओढऩे बिछाने को कपड़े देते हैं, साथ ही उसका कोई ख्याल नहीं रखते हैं। वृद्ध की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीनों पुत्रों के खिलाफ धारा 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


