शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुचलोन के रास्ते पर 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अभिषेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन बिना थाने पर सूचना दिए झाँसी इलाज के लिए ले गए थे, जहाँ इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। इसके बाद कल परिजन अभिषेक के शव को दिनारा थाने लेकर आए, पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएल 6862 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।दो बाइकों की भिड़ंत में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुचलोन के रास्ते पर 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अभिषेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन बिना थाने पर सूचना दिए झाँसी इलाज के लिए ले गए थे, जहाँ इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। इसके बाद कल परिजन अभिषेक के शव को दिनारा थाने लेकर आए, पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएल 6862 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


