Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री श्रवण कुमार, वृद्धजनों को करा रहे हैं तीर्थ यात्रा : यशोधरा राजे

जगन्नाथपुरी जाने वाले 270 तीर्थ यात्रियों को दी शुभकामनाएं
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश भर के वृद्धजनों को वह श्रवणकुमार की तरह तीर्थ यात्रा कराकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धर्मस्व विभाग की मंत्री होने के नाते आप तीर्थ यात्रियों की सेवा करना  और उन्हें यात्रा के लिए रवाना करना भी मेरा सौभाग्य है। उक्त उदगार प्रदेश सरकार की खेल युवक कल्याण एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ पोहरी विधायक प्रहलाद भारती सहित अनेक भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। 
यशोधरा राजे सिंधिया आज सुबह तीर्थ यात्रियों को रवाना करने और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां उन्होंने यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी और डिब्बे में जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यशोधरा राजे ने यात्रियों को नाश्ते के पैकेट भी दिए और यात्रियों से कहा कि वह जगन्नाथपुरी जाकर मेरे लिए भी आशीर्वाद भगवान से लें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!