
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को आज मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मगरौनी तरफ से 3 पिकअप में पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा चौकी प्रभारी मगरौनी उ.नि. वीरेश सिंह कुशवाह को टीम बनाकर चैकिंग लगाने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा जैन पेट्रोल पम्प मगरौनी नरवर पर चैकिंग लगाई गयी। चैकिंग के दौरान 03 पिकअप को पकड़ा जिनमें पिकअप वाहन क्र. एमपी 08 जीए 0354 में 05 भैंसे, पिकअप वाहन क्र. एमपी 33 जी 0635 में 09 भैंस, पिकअप वाहन क्र. एमपी 33 जी 1417 में 04 भैंस कुल 18 भैसें क्रूरतापूर्वक पैर व मुँह बाँधकर भरी हुई मिली। उक्त अपराध में आरोपी चालक गजेन्द्र पुत्र भजन सिंह सोलंकी नि. अमोला, आशुतोष पुत्र पुरूषोत्तम भार्गव नि. नरवर , महेश पुत्र लालाराम प्रजापति नि. सोनर थाना अमोला को गिरफ्तार कर 18 भैंसों व 03 पिकअप को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मगरौनी उनि वीरेश सिंह कुशवाह, प्र.आर. रंजीत, प्रआर. मांझी, आर. हुकुम सिंह सैनिक राजाराम की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment