Press "Enter" to skip to content

अल्प वर्षा से जूझ रहे किसानो की फसल का शीघ्र हो सर्वे: रिझारी

कोलारस
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जिला भाजपा
उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी सहित करीब आधा सैंकडा क्रषको के साथ बीते रोज
शुक्रवार की शाम ज्ञापन कोलारस तहसीलदार महेन्द्र कथुरिया को सौंपा ज्ञापन
के दौरान कोलारस एसडीएम आर ए प्रजापति बदरवास तहसील मुख्यायल पर गये हुये
थे। जिसके कारण कोलारस अनुविभागीय अधिकारी के नाम से ज्ञापन कोलारस
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में रिझारी ने किसानो की समस्या को उठाते हुये
लिखा है कि अल्प वर्षा के कारण अधिकांश फसले नष्टï हो गई है। इसके अलावा
जिन फसलो का नुकशान हुआ है उनका राजस्व एवं क्रषि विभाग के द्वारा सर्वे
किया जाये साथ ही जिन किसानो की फसल खराब हुई है। उन सभी किसानो के सभी
खेतो का नुकशान का आंकलन कर सूची बद्घ किया जावें। इस वर्ष अल्प वर्षा के
कारण परमपरागत तालाब, नलकूप इत्यादी खाली पडे है। अल्प वर्षा के कारण सूखे
जैसी स्थिति निर्मित हो रही है। जिसकी पूर्ती करने के लिए किसानो की खराब
हुई फसलो के नुकसान का शीघ्र सर्वे कर आंकलन की रिपोर्ट मध्य प्रदेश शासन
को भेजने की मांग कोलारस एसडीएम के नाम दिये ज्ञापन में भाजपा नेता
रामस्वरूप रिझारी ने आधा सैंकडा किसानो केे साथ की। कोलारस तहसीलदार को
दिये गये ज्ञापन की कॉपी प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खेल
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह गुर्जर के अलावा
कलैक्टर शिवपुरी को ज्ञापन की कॉपी भेजी है। इसके अलावा सोमवार को किसानो
की समस्या को लेकर कलैक्टर से मिलने की बात रिझारी ने कही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!