Press "Enter" to skip to content

कंटेनर ने मारी बोलेरो में टक्कर, दो घायल

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर चौराहा एबी रोड पर कंटेनर चालक ने बोलेरो चालक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बोलेरो में सवार दो व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
रामचरणदास पुत्र मथुरालाल त्यागी निवासी खेतड़ी गौशाला गुमानगंज रामगजमंडी जिला कोटा राजस्थान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बुलेरो से शिवपुरी आ रहा था उसके साथ महावीर धाकड़ भी बोलेरो में बैठा हुआ था तभी पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले संतुष्टी के सामने एबी रोड पर बीते रोज भूपत पुत्र मंगलिया कुशवाह निवासी नोहरीचक में कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गिर गया और चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!