,

करैरा में कृषि दुकानों पर औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर एक दुकान सील और 4 को नोटिस / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर कृषि विभाग ने करैरा विकासखंड में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान ग्राम बासगढ़ स्थित रावत ट्रेडर्स को सील कर दिया गया, जबकि चार अन्य प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में रावत ट्रेडर्स, प्रो. जितेंद्र पाल के प्रतिष्ठान पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसे तत्काल सील किया गया। वहीं जैन कृषि मंदिर, गैडा एजेंसी, वीरेंद्र कुमार विवेक कुमार गुप्ता एवं रावत कृतिका एजेंसी को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कृषि विभाग ने रबी सीजन को देखते हुए किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने तथा हर खरीद पर पक्का बिल लेने की अपील की है। विभाग ने किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके एवं कॉम्प्लेक्स उर्वरकों के उपयोग की सलाह भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के खिलाफ निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।