,

कल 5 घंटे गुल रहेगी बिजली: शिवपुरी के इन इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केव्ही डाकबंगला उपकेंद्र के 11 केव्ही खुड़ा फीडर से जुड़े शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसी तरह 33/11 केव्ही वाणगंगा उपकेंद्र के 11 केव्ही विष्णुमंदिर फीडर से जुड़े विष्णुमंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वोदय नगर, इंदिरा कॉलोनी और फक्कड़ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।