-कमाण्डेंट बलई ने कहा कि जनअभियान परिषद की यह एक सराहनीय पहल
शिवपुरी। म.प्र. जनअभियान परिषद शिवपुरी के अंतर्गत नदियों के संरक्ष

ण एवं पुर्नजीवन हेतु शहर के प्राचीन भुजारिया तालाब पर चलाए जा रहे श्रमदान अभियान के चौथे दिवस सीआरपीएफ के कमाण्डेंट जगदीश प्रसाद बलई सहित चार सैकड़ा जवानों ने श्रमदान करके भुजरिया तालाब का गहराई करण का कार्य किया।
सीआरपीएफ वटालियन शिवपुरी द्वारा श्रमदान अभियान में सहभगिता की गई इस अवसर पर जानकारी देते हुए कमाडेंट जगदीश प्रसाद बलाई द्वारा बताया गया कि जल संरक्षण हेतु सभी का सामूहिक प्रयास करने होंगे तालाबों एवं नदियों के संरक्षण हेतु जनअभियान परिषद द्वारा की गई सहरानीय पहल है। उक्त श्रमदान कार्यक्रम में सीआरपीएफ कमांडेंट सहित एसएम शुक्ला, जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया, विकास खण्ड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन, मेंन्टर्स सीएमसीएलडीपी छात्रों एवं वटालियन के लगभग 400 जवानों ने सुबह 6 से 8 बजे तक श्रमदान कर जल संरक्षण अभियान में अपनी भागीदारी की एवं लोगों को अधिक से अधिक श्रमदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। आज शिक्षा विभाग द्वारा उक्त श्रमदान कार्यक्र में सहभागिता की जाएगी। 5 मई को 18 वटालियन भी अपनी सेवा देकर श्रमदान कार्यक्रम भाग लेंगी।






Be First to Comment