Press "Enter" to skip to content

समन्वय बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिए सुझाव

शिवपुरी। जिला समन्वय बैठक में नरेन्द्र सिंह जी तोमर ने कार्यकर्ताओ  से  कहा कि हमारा विचार सर्व समावेशी होना चाहिए सरकार सबके लिए योजना बनाती है आप भी अपने सुझाब जो संगठन व सरकार के लिए महत्वपूर्ण है वह हमें दे।

ऐसी क्रम में मीसाबंदी व वरिष्ठ हरिहर शर्मा जी ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा व्यक्ति निष्ठा न होकर तत्व निष्ठा वाले होना चाहिए कार्यकर्ता सिर्फ मन मे ठान ले हम पांचों विधानसभा जीतेंगे।
जिला महामंत्री जगराम सिंह,भानु जैन एवं लोकपाल लोधी ने कहा कि पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी के समय से प्रस्तावित उर नदी पर बांध को मध्यप्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है हैम सभी पिछोर वासियो का आप के माध्यम से आग्रह है कि जिस प्रकार मोहनखेड़ा में नरेंद्र मोदी जी शिलान्यास किया है वह पिछोर में भी उर नदी के शिलान्यास में अपना अमूल्य समय प्रदान करे जिससे लगभग 222 गांव के लोगो को लाभ मिलेगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पैनलिस्ट धैर्यबर्धन शर्मा ने प्रदेश सरकार के संबंध में तीन सुझाब दिए 
1- शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के मामले में विना शर्त नियुक्ति दी जानी चाहिए बीएड की बाध्यता के लिए आवेदक यह अंडर टेकिंग देने तैयार रहता तो उसे 5 साल में बीएड की अनुमति दी जाए जब तक  उसे चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति मिले।2-संविदा कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की की 7 साल से अधिक को परमानेंट किया जाए जो यदि तत्काल किया जाता है तो बाकी के लिए हमारी सरकार के प्रति विश्वाश भी बढ़ेगा व हमे लाभ होगा।
3-संबल योजना से प्रदेश के 2 लाख लोग लाभान्वित हो रहे है हमे विजली के विलो में आंशिक परिवर्तन कर प्रथम 150/ 200 यूनिट खपत वालो को सस्ती दर पर विजली उपलब्ध कराए व 200 से ऊपर पर अलग दर हो तो वचत की दृष्टि से उपभोक्ता कम खपत करेगा जो ऊर्जा की वचत होगी।
डॉ महेश आदिवासी ने कहा कि भाषाई शिक्षकों की भर्ती की जावे। एडवोकेट बी के गुप्ता ने कहा कि न्यायालय में विजली से संबंधित लंबित प्रकरणों को सरकार वापिस ले जिसके जबाब में नरेंद्र सिंह जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रकरणों को बापिस लिया जा रहा हैइसके साथ ही नरेन्द्र विरथरे,वीरेंद्र रघुवंशी,हेमपाल दांगी,अशोक खंडेलवाल,कामता प्रसाद बेमटे, रामगोपाल चौधरी, श्रीरामस्वरूप रिझारी,रामबाबु मंगल,डॉ रीता गुप्ता,शिवसिंह यादव,ओमप्रकाश खटीक,नरेन्द्र आर्य,पृथ्वी सिंह,अजित जैन,दिलीप जैन आदि ने भी अपने सुझाब दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!