शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसा

र एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी.कुमार के दिशा निर्देशन में जिला जेल शिवपुरी में लोक आदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का दो बंदियों को लाभ मिला जिसमें से एक बंदी सुनील टक्के निवासी कमलागंज को समझौते के आधार पर रिहा किया गया। सुनील टक्के पर जेब काटने के मामले में केस चल रहा था। लोक अदालत में सीजेएम श्री भदाकरिया सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।






Be First to Comment