दूसरों की मदद के लिए सदा तत्पर रहें: केपी सिंह

पिछोर। अपने बारे में तो सभी सोचते हैं, लेकिन आप दूसरों के बारे में सोचें दूसरों की मदद के लिए सदा तत्पर रहें आप युवा हैं आपको अभी आने वाले जीवन में नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचना है यह उद्बोधन पिछोर विधायक के पी सिंह ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई आयोजित युवा जन मंच कार्यक्रम में युवाओं को बताया। नगर के बीजासन माता मंदिर पर शनिवार को युवक कांग्रेस द्वारा युवा जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें स्थानीय विधायक के पी सिंह युवाओं से रूबरू हुए हैं उनकी समस्याएं सुनी कथा फुल करो उनके साथ संवाद किया युवाओं द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए के पी सिंह जी ने कहा की प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक स्पर्धा होने के कारण सभी बच्चे सफल नहीं हो पाते हैं तो आप अपना बिजनेस स्थापित करें इस कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आकाश शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक नितिन पाराशर, सूर्या पाराशर, रवि राजा, शुभम पाराशर, जितेन्द्र गुप्ता, राजा चौहान, प्रमोद शर्मा, देवान्श पाराशर, अमित वर्मा, नवीन पुरोहित, आनंद पाल के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।