एक साल पहले हुई थी शादी

शिवपुरी। मगरौनी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहानी गांव में पति की दुर्घटना में मौत के छह माह बाद पत्नी शिल्पा ने सोमवार की दोपहर घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है।
जानकारी के अनुसार शिल्पा चौहान पत्नी स्वर्गीय लाखन सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष ने सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे दो मंजिल स्थित कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा दी। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो शिल्पा का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर मगरोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। चौकी प्रभारी वीरेश कुशवाह बताया कि मृतिका शिल्पा के पति लाखन सिंह की सड़क दुर्घटना में छह माह पूर्व मौत हो गई थी। जबकि दोनों की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी।






Be First to Comment