जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में रहने वाले बलवीर पुत्र हरिसिंह बघेल उम्र 27 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बलवीर की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।