Press "Enter" to skip to content

नगर में ही अधिकांश निवासो पर की जा रही जम कर अईयाशी


कोलारस। कोलारस से
निकले एन एच 3 मार्ग लालपुलिया के आगे से लेकर लुकवासा तक स्थित एवं पडोरा
से लेकर तालमील तक स्थित ढावो पर देह व्यापार का काम तेज गति से किया जा
रहा है। सूत्रो की माने तो अधिकांश गांवो से लेकर शिवपुरी तक की युवतियो से
लेकर महिलाऐं यहां पर कमीशन के तौर पर देर सुबह से लेकर देर रात्री तक
अपनी सेवायें देने आती है। ढाबो पर रहने बाले लोग जिनको दलाल कहते है वह
कोर्डवर्क बारतालाव करते है। और ग्राहको को दाम बता कर उनकी मनंशा अनुरूप
युवतियों एवं महिलाओ को बुला लेते है। ऐसा ही नजारा नगर में स्थित अधिकांश
मकानो जिनमें ग्रामीण अंचलो के लोग निवास कर रहे है। इनके द्वारा खुलेआम
अईयाशी की जा रही है। शिवपुरी से ही प्रतिदिन अनेक युवतियां मूंह पर कपडा
बांध कर नगर में प्रवेश करती है। और प्रतिदिन 2 हजार से लेकर 3 हजार रूपये
कमा कर लेजाती है। ढावो पर तो खुलेआम यह क्रत्य किये जा रहे है। पडोरा
चौराहे पर स्थित एक ढावा पर तो अनेक आदिवासी महिलाएं यह व्यवसाय अनेक दिनो
से कर रही है। जिसके चलते नगर युवा लोग बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे है।
कुल मिला कर पुलिस प्रशासन यदि मुस्तेजी के साथ नजर रखे तो अनेक ऐसे नजारे
ढाबो से लेकर नगर में स्थित मकानो में मौके पर ही दिखाई दे सकते है। कोलारस
नगर के ही अनेक युवको से लेकर वाहर के लोग महिलाओ से लेकर युवतियों को
लेकर आते है और नगर में भी बाईको पर बिठा कर ग्राहको के पास ले जाते है।
सदर बाजार में रहने बाले एक युवक के पास शिवपुरी से प्रतिदिन महिलाऐं आती
है। इसी तरह राई रोड, ए बी रोड मानीपुरा पर एक दो मकानो में यह व्यवसाय
तेजी के साथ चल रहा है जिसके चलते आस पास रहने बाले अच्छे लोागो को परेशानी
का सामना करना पड रहा है। यह लोग अच्छे माहोल गंदा करने में कोई कसर नही
छोड रहे है पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगो पर निगाह रखनी चाहिये और मौके पर
जाकर कार्यवाही को अंजाम देना चाहिये ऐसा नगर के गणमान्य लोगो एवं समाज
सेवियो का कहना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!