Press "Enter" to skip to content

दो दिनों में दो बार ज्ञापन ,आखिर क्यों खामोश है प्रशासन किसानों ने की मुआवजे की मांग किसान मजदूर संघ ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Image result for ज्ञापन

कोलारस
मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ विकास खंड में सैकड़ो किसान खराब
फसल को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फसल के सर्वे को लेकर
मुख्यमंत्री  के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि खरीफ फसल सोयाबीन, उड़द आदि फसल कम वर्षा तथा इल्ली प्रकोप के कारण 
खराब
हो गई है। इसके सर्वे की मांग को लेकर फसलों की पटवारियों द्वारा क्रॉप
कटिंग कर सात दिवस में सर्वे कराए जाने हेतु तथा बीमित किसानों की बीमा
राशि तथा राहत राशि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन
दिया ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से भृगेन्द्र रघुवंशी,राजेश
रघुवंशी,नरेश रघुवंशी, लाखन सिंह दांगी,राजपाल सिंह,बलराम धाकड़,सहित
सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
इनका कहना है
सर्वे
के दौरान फसलों को पटवारियों द्वारा क्रॉपकटिंग कर पंचनामा तैयार कर राहत
राशि दी जाए।  सूखे के कारण जल स्त्रोतमें पानी नहीं होने के कारण बिजली
बिल माफ कर्ज माफ किया जाए,अगर प्रशासन ने सात दिनों में सर्वे नही किया तो
आंदोलन करेंगे
भृगेन्द्र रघुवंशी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिलाअध्यक्ष
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!