Press "Enter" to skip to content

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एडव्होकेट पर मामला दर्ज

कोलारस। जिले के कोलारस नगर में पेशे से वकील एक युवक द्वारा अपने ही समाज के खिलाफ फेसबुक पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर पोस्ट के वायरल होते ही समाज के लोगो में रोष आ गया और पोस्ट वायरल होने के बाद समाज के कई लोग कोलारस थाने पहुंचे और वकील के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 
जानकारी के अनुसार आशीष मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी जैन मंदिर के पास कोलारस पेशे से वकील ने अपनी फेसबुक आईडी कुंवर आशीष मिश्रा से अपने ही समाज के खिलाफ पोस्ट कर समाज के लोगों को घेरने की कोशिश की। आशीष ने अपनी पोस्ट में इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे किसी की भी भावनाऐं आहत हो सकती है। 
फेसबुक पर पोस्ट के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और समाज के लोगो में रोष बढ़ते ही कुछ लोग कोलारस थाने पहुंचे और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया फरियादी कि शिकायत पर पुलिस से आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!