Press "Enter" to skip to content

दुकान पर चोरों का धाबा, ताला चटकाकर ले गए हजारों का माल

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड के आगे स्थित हनुमान कॉलोनी में एक दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 40 हजार रूपये का माल समेट ले गए जिसकी शिकायत पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

हनुमान कॉलोनी में मोटर मैकेनिक की दुकान संचालित करने वाले हृदेश पुत्र कैलाश महादुले निवासी मनियर विगत 10 जुलाई को रात्रि करीब 9:30 बजे घर आ गए थे और कल सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की शटर में लगा ताला टूटा हुआ दिखा और शटर भी खुली हुई थी। जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखी 100 फीट केबिल, दो ग्रांडर मशीन और एक कम्प्रेशर गायब था, तुरंत ही श्री महादुले ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!