Press "Enter" to skip to content

कट्टू वाहन को पकड़कर आधा दर्जन भैंसों की बचाई जिंदगी, दो गिरफ्तार, सुभाषपुरा पुलिस की कार्रवाई

फाइल फोटो 

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाने के सामने बीती रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें भरी 6 भैंसें मुक्त कराई हैं जिन्हें गुना से आगरा कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जप्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ 11 क, घ, च, ड़, ज पशु के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960, मप्र कृषक पशु परिवहन अधिनियम 66 क सहित 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

कल रात्रि लगभग एक बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुना से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 08 जीए 2305 में गुना से भैंसों को भरकर आगरा की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने थाने के आगे चैकिंग लगाई और उक्त वाहन को रोक लिया जिसकी तलाशी ली गई तो वाहन में 6 भैंसें जिनके पैर बंधे हुए थे और उन्हें निर्दयीतापूर्वक वाहन में भरा गया था जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया और वाहन में बैठे आरोपी नवाब पुत्र हवीब खान उम्र 25 वर्ष निवासी गुना, सद्दाम पुत्र अकरम खान निवासी करीमा मस्जिद गुना को गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भैंसों को आगरा के कत्लखाने ले जा रहे थे। 


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!