ओरैया (यूपी)। उत्तरप्रदेश में पिछले पांच दिनों में
दूसरा ट्रेन हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2.30 बजे
कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत
एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा मानव
रहित फाटक पर खड़े एक डंपर से ट्रेन के टकराने के चलते हुआ है। दुर्घटना
में इंजन सहित 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में 75 यात्रियों के
घायल होने सूचना है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है वहीं इस
ट्रैक से गुजरने वाली कईं ट्रेनें रद्द की गईं है जबकि 7 का रूट बदला गया
है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार
सुबह ट्वीट कर बताया कि वे हालात पर खुद नजर बनाए हुए हैं। कुछ यात्रियों
को चोटें लगी हैं। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
एनसीआर
रेलवे के सीपीआरओ जीएन बंसल ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा है
कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर
पहुंच गई है और जल्द ट्रैक पर यातायात शुरू किया जाएगा।
ऐसे हुआ हादसा
बताया
जा रहा है कि ट्रेन एक डंपर से टकरा गई। अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के
बीच मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ। रेल फाटक पार कर रहे डंपर
से ट्रेन का इंजन टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के करीब
10 डिब्बे पटरी से उतर गए। कहा जा रहा है कि डंपर चला रहे ड्राइवर को नींद आ
जाने के चलते यह दुर्घटना हुई।
मालूम हो, बीते दिनों उप्र के ही
मुजफ्फरनगर स्थित खतौली में भीषण रेल हादसा हुआ था। पुरी से हरिद्वार जा
रही कलिंगा-उत्कल एक्सप्रेस यूपी के खतौली स्टेशन के समीप पटरी से उतर गई
थी जिसमें 30 लोगों की मौत हुई थी।
कैफियत एक्सप्रेस हादसा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News





Be First to Comment