Press "Enter" to skip to content

शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News

शिवपुरी शहर की जवाहर कॉलोनी में एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे ब्लेड से बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार, फरियादिया सोनम अली ने शनिवार की सुबह करीब 8 बजे देहात थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति संजय अली, जो ग्वालियर जिले के सिमरिया का निवासी है, आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर सोनम पिछले करीब तीन-चार साल से अपनी मां के पास जवाहर कॉलोनी में रह रही है।

शनिवार तड़के करीब 3:00 बजे जब घर में सब सो रहे थे, तभी संजय अली वहां पहुंचा और सोनम पर दबाव बनाने लगा कि वह उसके साथ सिमरिया चले। जब सोनम ने साफ मना कर दिया, तो पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि संजय ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब पत्नी ने विरोध किया, तो उसने जेब से शेविंग ब्लेड निकालकर सोनम के दोनों हाथों और भुजाओं पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। ब्लेड के हमलों से सोनम लहूलुहान हो गई और दर्द से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पास ही सो रहे भाई अनस और बहन मारिया मौके पर पहुंचे, जिनके बीच-बचाव करने पर किसी तरह जान बची।

आरोपी संजय मौके से भाग निकला, लेकिन जाते-जाते उसने सोनम को धमकी दी कि “आज तो बच गई है, अगली बार जिंदा नहीं बचेगी।” इस घटना के बाद सोनम ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!