Press "Enter" to skip to content

अब स्थानीय किसानों को मिलेगा फूड पार्क का लाभ

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने फूड पार्क का किया निरीक्षण

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 11 करोड़ की लागत से निर्मित औद्योगिक क्षेत्र बड़ोदी में फूड पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियो को निर्देश दिए कि फूड पार्क का लाभ स्थानीय कृषि उत्पादकों को मिले इसके लिए टमाटर, कद्दू, मूंगफली, लहसून आदि कृषि उत्पाद करने वाले किसानों को चिंहित कर उनसे चर्चा कर उत्पादन की स्थिति एवं बोई जाने वाली रकवे की भी जानकारी एकत्रित करें। जिससे स्थानीय स्तर पर ही किसानों द्वारा बेची जाने वाली उपज का बाजिव दाम फूड पार्क के माध्यम से प्राप्त हो सके। उन्होंने औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को कहा कि इसके साथ-साथ पतांजलि, आईटीसी जैसी फूड प्रोसेसिंग एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियों से भी संपर्क कर उन्हें भी आमंत्रित करें। इस दौरान औद्योगिक विकास केन्द्र के महाप्रबंधक डी.के.श्रीवास्तव ने फूड पार्किंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री श्री भार्गव, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी के महाप्रबंधक एल.एन.श्रीवास्तव सहित फूड पार्क के अधिकारीगण साथ थे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!