Press "Enter" to skip to content

जुआ पकड़वाने वाले युवक पर हमला, चार पर मामला दर्ज

शिवपुरी। करैरा निवासी पत्रकार सौरभ भार्गव के साथ बस स्टेण्ड पर कल दोपहर चार युवकों ने हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ भोला और उसके तीन अन्य साथियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि उक्त हमला आरोपी युवकों ने इसलिए किया, क्योंकि कुछ दिनों पहले फरियादी सौरभ भार्गव ने पुलिस से यादव मोहल्ले में चल रहे जुए के फड़ पर छापा डलवाया था जिसमें कुछ जुआरी गिरफ्तार हुए थे इनमें आरोपी राजेश भी शामिल था। 
फरियादी सौरभ भार्गव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जुआ पकड़वाने के बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोपी राजेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कल उन्होंने फिर से फरियादी सौरभ भार्गव की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि फरियादी जब बस स्टेण्ड से गुजर रहा था तब आरोपी राजेश उर्फ भोला अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां आया और उन्होंने सौरभ की पिटाई कर दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!