
शिवपुरी। बामौरकलाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दिसनपुरा में रहने वाले कृपाल पुत्र वीरसिंह लोधी उम्र 36 वर्ष ने रवि-सोमवार की दरम्यानि रात गाँव के बाहर एक पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि कृपाल सिंह शराब पीने का आदी था और फाँसी लगाने से पूर्व भी शराब के नशे में धुत्त था। परिजनों की सूचना पर से पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग की कायमी कर जाँच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है।






Be First to Comment