शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बगीचे के पास रहने वाली अपनी नानी के यहां म्याना की परी कुशवाहा अपनी मां के साथ आई हुई थी। आज शाम करीब 3:45 बजे सड़क किनारे स्थित अपने नानी के घर से दुकान पर टॉफी लेने के लिए आई थी। इसी दौरान परी रास्ता भटक गई और अपनी नानी के घर नहीं पहुंची। कुछ समय बाद जब परी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और फिजिकल थाना में इसकी सूचना दी। जैसे ही इस बात की सूचना फिजिकल थाना प्रभारी रुपेश शर्मा को लगी तो श्री शर्मा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मस्जिद पर अलाउंसमेंट कराया और आस-पास खोजबीन की। पुलिस ने जनता के सहयोग से कुछ ही समय बाद परी कुशवाहा को घोसीपुरा क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस दौरान फिजिकल थाना प्रभारी रुपेश शर्मा, ऊदल गुर्जर सहित थाने के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
इनका कहना है
परी अपनी नानी के यहां आई हुई थी इसी दौरान वह दुकान पर टॉफी लेने के लिए आई इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। समय पर सूचना मिलने से जनता के सहयोग से परी को सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया।
रुपेश शर्मा, थाना प्रभारी फिजिकल





Be First to Comment