Press "Enter" to skip to content

सड़क पर बहते गंदे पानी से रहवासी परेशान, नालियों की उचित निकासी न होने से तलैया मोहल्ला नाले में तब्दील

जनसुनवाई से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

 
शिवपुरी।
नगरपालिका शिवपुरी क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 21 के धानुक
मोहल्ले में कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने सार्वजनिक नाली के ऊपर अवैध रूप से
अतिक्रमण कर लिया गया है। नाली पर अतिक्रमण होने से नाली से गंदा पानी नहीं
निकल पाता जिसके चलते उक्त गंदा पानी सड़कों पर बहकर लोगों के घरों में
प्रवेश कर रहा है जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना
पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने इस बात की शिकायत वार्ड पार्षद, नगरपालिका
सीएमओ से लेकर जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री तक की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई
नहीं हुई। हर ओर से उन्हें सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिलता है।
स्थानीय
वाशिंदों के अनुसार मोहल्ले से जो सार्वजनिक नाली निकली है उसके ऊपर कुछ
लोगों ने अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है जिससे उक्त नाली अवरूद्ध हो गई
है। नाली के अवरूद्ध होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी निचली बस्ती
में स्थित घरों में भर जाता है जिससे यहां पर आम रास्ते में गंदगी हो गई
है, साथ ही घरों में भी गंदा पानी जा रहा है। गंदे पानी के भराव से वातावरण
दुर्गंधयुक्त हो गया है जिसके घरों में बदबू के कारण रहना भी कष्टकारी हो
गया है। वार्ड के मनोज धानुक के अनुसार उनके द्वारा कई बार वार्ड पार्षद से
मौखिक एवं लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनके द्वारा इस ओर कोई ध्यान
नहीं दिया गया है। इसके अलावा विगत 21 दिसम्बर 2016 को नगरपालिका के मुख्य
नगरपालिका अधिकारी को भी लिखित में शिकायत दर्ज कराई। वार्डवासियों ने
नगरपालिका प्रशासन से मांग की है वह जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर
वार्डवासियों को होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!