दीनदयाल रसोई में प्रभुजियों के बीच पहुंचकर मनाई अशोक ठाकुर ने शादी की वर्षगाँठ

शिवपुरी। समाजसेवी, लायन्स क्लब के प्रान्तपाल एवं एसपीएस गु्रप के संचालक अशोक ठाकुर ने आज अपनी शादी की 27 वी वर्षगाँठ दीनदयाल रसोई में जरूरतमन्दों की सेवा कर मनाई। श्री ठाकुर अपनी धर्मपत्नी श्रीमति किरण ठाकुर के साथ आज रसोई आये और उन्होंने नियमित भोजन के साथ लोगों को मिठाई का वितरण किया। ठाकुर दम्पति ने अपने हाथों से सभी जरूरतमन्दों को भोजन कराया। रसोई में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर अपनी खुशी जाहिर की। भोजन करने आये लोगों ने दम्पति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने 1100 की शहयोग राशि भी मंगलम को भेंट की और श्रीमती किरण ठाकुर ने मासिक रूप से राशन में कुछ सहयोग का भरोसा दिया।