
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विनोद गुप्ता मिल के सामने कल ट्रोला क्रमांक आरजे 09 जेडी 1572 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए कृष्ण कुमार पुत्र ओमकार लाल भार्गव उम्र 29 वर्ष निवासी बामौर डामरौन में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कृष्णकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए भेजकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment