Press "Enter" to skip to content

बडे हादसे का इंतजार करते ओवरलोड वाहन चालक बिना लायसेंस नाबालिग भी दौड़ा रहे वाहन

कोलारस
कोलारस नगर में किसी बडे हादसो को अंजाम नगर से ग्रामीण क्षेत्रो की ओर
जाने बाले तीन पहिया वाहन चालक एवं मेजिक गाडी चालक दे सकते है। यह मनमाने
तरीके से वाहनो में छमता से अधिक सवारियां बिठा कर सवारियों को मौत का सफर
तय कर पैसे कमनो की हवश में लगे हुये है। साथ ही नावालिग बच्चे एवं बिना
लाईसेस बाले युवा भी अनियंत्रित गति के साथ वाहन दौडाते दिखाई दे रहे है।
कोलारस से भडोता मार्ग पर तीन पहिया वहान हनुमान मंदिर धर्मशाला से 14 से
15 सबारी भर कर ले जाते है इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है इस
पूरे घटना क्रम से प्रशासन भी अवगत है। जानकारी के अनुसार दो माह पहले
कोलारस एस डी ओ पी सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा  लगभग 9 से 10 तीन पहिया
वाहनों  पर चालानी कारवाही की गयी थी। नगर के राई रोड, कुम्हरौआ रोड, भडोता
रोड पर बाहन चालक नियमो को मूंह चिडाते दिखाई दे रहे है। बेखौप होकर
ओवरलोड वाहन  सडको पर दौड रहे है। देखना यह होगा की प्रशासन के द्वारा अब
इन बेखौप बाहनो पर कैसे रोक लगाई जाती है या यह वाहन  चालक ऐसे ही सवारियो
की जान के साथ खिलवाड करते रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!